CHAPTER- 6 हमारे आस-पास की सामग्री
NOTES
2. सामग्री- किसी वस्तु को बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले पदार्थ या पदार्थों का मिश्रण सामग्री कहलाता हैं।
3. वस्तुओं को समूहों में व्यवस्थित करने की विधि वर्गीकरण कहलाती हैं।
- वस्तुओं को उनके एक समान गुणों के आधार पर सामग्रियों में विभाजित किया जा सकता हैं।
4. किसी वस्तु के विभिन्न भागों को बनाने के लिए भिन्न-भिन्न सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण- एक पेन विभिन्न सामग्रियों से बना हो सकता हैं जैसे- प्लास्टिक, धातु और स्याही।
5. हम किसी वस्तु को बनाने के लिए सामग्री का चयन उसके गुणों और उस प्रयोजन के आधार पर करते हैं जिसके लिए उस वस्तु का उपयोग किया जाना है।
6. द्युतिमय- जिन सामग्रियों की सतह प्रायः चमकदार होती है उनका स्वरूप द्युतिमय (चमकदार) होता हैं।
- चमक वाली सामग्रियां सामान्यतः धातु होती हैं।
- उदाहरण- लोहा, तांबा आदि।
7. द्युतिहीन- ये सामग्रियां वे होती है जिनकी सतह चमकदार नहीं होती है, इन्हें द्युतिहीन (चमकहीन) सामग्रियां कहते हैं।
- उदाहरण- कागज, लकड़ी आदि।
8. सभी चमकदार सामग्रियां धातु नहीं होती है। कुछ सामग्रियों की सतहों को पाॅलीश करके चमकदार बनाया जाता हैं।
- कुछ अन्य को प्लास्टिक, मोम या किसी अन्य पदार्थ की पतली परतों से लेपित किया जाता है जिससे वे चमकदार दिखती हैं।
9. नरम- जिन सामग्रियों को आसानी से दबाया या खरोंचा जा सकता है वे नरम होती हैं।
10. कठोर- जिन सामग्रियों को दबाना या खरोंचना कठिन होता है वे कठोर होती हैं।
11. पारदर्शी- जिन सामग्रियों के आर-पार देखा जा सकता है उन्हें पारदर्शी कहा जाता है। उदाहरण- कांच, जल, हवा आदि।
12. अपारदर्शी- ऐसी सामग्रियां जिनके आर-पार नहीं देखा जा सकता हैं, उन्हें अपारदर्शी कहा जाता है। उदाहरण- लकड़ी, धातुएं आदि।
13. पारभासी- जिन सामग्रियों के आर-पार स्पष्ट नहीं देखा जा सकता उन्हें पारभासी कहा जाता है। उदाहरण- बटर पेपर, फ्राॅस्टेड कांच आदि।
14. घुलनशील- ऐसी सामग्रियां जो जल में मिलाने पर पूर्णतः अदृश्य हो जाती है अर्थात् जल में घुल जाती है, उन्हें घुलनशील सामग्री कहते हैं। उदाहरण- चीनी, नमक आदि।
15. अघुलनशील- ऐसी सामग्रियां जो जल में नहीं घुलती और बहुत देर तक घोलने पर भी अदृश्य नहीं होती हैं, उन्हें अघुलनशील सामग्री कहते हैं। उदाहरण- रेत आदि।
16. द्रव्यमान- कोई सामग्री भारी है या हल्की है इसका पता द्रव्यमान नामक गुण को माप कर किया जा सकता है, जब उनके आयतन समान हों।
- जो सामग्री भारी होती है, उसका द्रव्यमान अधिक होता है और जो हल्की होती है, उसका द्रव्यमान कम होता हैं।
17. आयतन- किसी भी वस्तु द्वारा घेरा गया स्थान उस का आयतन दर्शाता है।
18. द्रव्य- कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती है और द्रव्यमान रखती है उसे द्रव्य कहा जाता है।
- द्रव्यमान द्रव्य की मात्रा को बताता है और इसे ग्राम (g) और किलोग्राम (kg) की इकाइयों में मापा जाता हैं।
- आयतन को लीटर (L) और मिलीलीटर (ml) की इकाइयों में मापा जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय मात्रक पध्दति (SI) में किलोग्राम द्रव्यमान की इकाई है।
19. सजीव जगत की भांति ही निर्जीव जगत का वर्गीकरण भी उनके गुणों के आधार पर किया जाता है।
आइए, और अधिक सीखें
प्रश्न- 1. अपने रसोईघर में जाएं और देंखे कि आपको माता-पिता ने विभिन्न खाद्य सामग्रियों को किस प्रकार व्यवस्थित किया हुआ है। क्या आप छंटनी के लिए किसी बेहतर विधि का सुझाव दें सकते हैं? अपनी नोटबुक में लिखिए।
उत्तर- मेरे रसोईघर में खाद्य सामग्री को श्रेणियों के आधार पर व्यवस्थित किया गया है, जैसे दालें, मसाले आदि। मैं सुझाव देता हूं/देती हूं कि सामग्री को उपयोग की आवृत्ति के अनुसार रखा जाए जिससे रोजमर्रा की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो। पारदर्शी बर्तनों का उपयोग भी एक अच्छा तरीका है, जिससे अंदर की सामग्री स्पष्ट रूप से दिख सकें। कोई भी वस्तु पहचानने के लिए उसके ऊपर वस्तु का लेवल लगाकर इस तरह की व्यवस्था से रसोईघर में चीजें साफ-सुथरी और आसानी से सुलभ रहेंगी।
प्रश्न- 2. स्तंभ 1 में दिए गए अक्षरों को सही क्रम में लिखें और प्राप्त शब्द का मिलान स्तंभ 2 में दिए गए उसके गुणों से करें।
उत्तर-
उत्तर- दुकानों और घरों में सामग्री रखने के लिए पारदर्शी पात्रों का उपयोग किया जाता है ताकि अंदर रखी वस्तुओं को आसानी से देखा जा सकें। पारदर्शी पात्रों के उपयोग यह आसानी से पता चल जाता हैं कि पात्र में सामग्री कितनी उपलब्ध है। इस प्रकार, पारदर्शी पात्र उपयोगी और सुविधाजनक होते हैं।
प्रश्न- 4. बताएं कि नीचे दिए गए कथन सही है या गलत और गलत कथनों को सही करके लिखें।
क) लकड़ी पारभासी हैं जबकि कांच अपारदर्शी हैं। ( )
ख) एलुमिनियम की पन्नी में चमक होती है जबकि रबर में नहीं। ( )
ग) चीनी जल में घुल जाती है, जबकि लकड़ी का बुरादा नहीं। ( )
घ) सेब एक द्रव्य है क्योंकि यह कोई स्थान नहीं घेरता और इसमें द्रव्यमान है। ( )
उत्तर- क) लकड़ी पारभासी हैं जबकि कांच अपारदर्शी है। (गलत)
- क्योंकि: लकड़ी अपारदर्शी हैं जबकि कांच पारदर्शी है।
ख) एलुमिनियम की पन्नी में चमक होती है जबकि रबर में नहीं। (सहीं)
ग) चीनी जल में घुल जाती हैं, जबकि लकड़ी का बुरादा नहीं। (सहीं)
घ) सेब एक द्रव्य है क्योंकि यह कोई स्थान नहीं घेरता है और इसमें द्रव्यमान है। (गलत)
- कारण: सेब एक द्रव्य है क्योंकि यह स्थान घेरता है और इसमें द्रव्यमान होता हैं।
प्रश्न- 5. हम विभिन्न सामग्रियों, जैसे- लकड़ी, लोहा, प्लास्टिक, बांस, सीमेंट और पत्थरों से बनी कुर्सियां देखते हैं। कुर्सी बनाने के लिए सामग्री के कुछ वांछनीय गुण निम्नलिखित हैं। कौन-सी सामग्रियां इन गुणों को पूरा करती है?
क) कठोरता (लंबे समय तक उपयोग के बाद भी बैठने पर मुड़ती या हिलती नहीं है।)
ख) हल्का भार (एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने और उठाने में आसान होता हैं।)
ग) सर्दियों में बैठने पर अधिक ठंडी महसूस नहीं होती।
घ) इसे नियमित रूप से साफ किया जा सकता है और लंबे समय तक उपयोग के बाद भी नई जैसी दिखती है।
उत्तर- कुर्सी बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्रियां वांछनीय गुण को पूरा करती है:
क) कठोरता- लकड़ी, लोहा, सीमेंट, पत्थर ये सभी सामग्रियां मजबूत और टिकाऊ होती है, जो लंबे समय तक उपयोग के बाद भी बैठने पर मुड़ती या हिलती नहीं हैं।
ख) हल्का भार- लकड़ी, प्लास्टिक, बांस इन सामग्रियों से बनी कुर्सी हल्की होती है तथा इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने और उठाने में आसान होता हैं।
ग) सर्दियों में बैठने पर ठंडी महसूस नहीं होती- लकड़ी, बांस इन सामग्रियों से बनी कुर्सी पर अधिक ठंडी महसूस नहीं होती हैं। घ) साफ करने में आसान और नई जैसी दिखने वाली- प्लास्टिक, लकड़ी, लोहा से बनी कुर्सी को नियमित रूप से साफ किया जा सकता है और लंबे समय तक उपयोग के बाद भी नई जैसी दिखती हैं।
प्रश्न- 6. आपको (क) खाद्य अपशिष्ट, (ख) टूटा हुआ कांच और (ग) रद्दी कागज को एकत्रित करने के लिए पात्र की आवश्यकता होगी। इन सभी प्रकार के अपशिष्टों के पात्रों के लिए आप कौन-सी सामग्री का चयन करेंगे? आपको सामग्रियों के किन गुणों के बारे में विचार करना चाहिए?
उत्तर- खाद्य अपशिष्ट, टूटा हुआ कांच और रद्दी कागज को एकत्रित करने के लिए निम्नलिखित सामग्रियों के पात्र का चयन किया जा सकता है:
(क) खाद्य अपशिष्ट:
- प्लास्टिक या धातु के पात्र- प्लास्टिक हल्का होता है और आसानी से साफ किया जा सकता है। धातु मजबूत होते हैं और गंध को रोकने में सहायक हो सकते हैं।
- गुण- गंध रोकने की क्षमता तथा साफ करने में आसान।
(ख) टूटा हुआ कांच:
- धातु या मजबूत प्लास्टिक के पात्र- धातु या मजबूत प्लास्टिक के पात्र कांच के टुकड़ों को सुरक्षित रूप से रखने में सक्षम होते हैं और यह सुनिश्चित करता है कि कोई दुर्घटना न हो।
- गुण- मजबूत, कठोर, काटने या टूटने से बचाव करने वाला।
(ग) रद्दी कागज:
- प्लास्टिक या रद्दी कागज- प्लास्टिक या मोटे कागज के पात्र रद्दी कागज को रखने के लिए उपयुक्त होते हैं। प्लास्टिक लंबे समय तक टिकता है, जबकि कागज पर्यावरण के अनुकूल होता है।
- गुण- हल्का, टिकाऊ और पुनः चक्रण योग्य।
प्रश्न- 7. हमारे चारों ओर वायु है लेकिन यह हमें एक-दूसरे को देखने से नहीं रोकती। वहीं यदि बीच में लकड़ी का दरवाजा आ जाए तो हम एक-दूसरे को नहीं देख पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि वायु _____ हैं और लकड़ी का दरवाजा _____ हैं। सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें-
(क) पारदर्शी, अपारदर्शी
(ख) पारभासी, पारदर्शी
(ग) अपारदर्शी, पारभासी
(घ) पारदर्शी, पारभासी
उत्तर- (क) पारदर्शी, अपारदर्शी
प्रश्न- 8. कल्पना कीजिए कि आपके पास दो अज्ञात सामग्रियां हैं, 'क' और 'ख'। जब आप सामग्री 'क' को दबाने का प्रयास करते हैं तो यह कठोर महसूस होती है और आसानी से अपना आकार नहीं बदलती हैं। दूसरी ओर, जब आप सामग्री 'ख' को दबाते हैं तो यह आसानी से अपना आकार बदल लेती है। अब, जब आप दोनों सामग्रियों को जल में मिलाते हैं, तो केवल सामग्री 'क' पूरी तरह से घुल जाती है, जबकि सामग्री 'ख' अपरिवर्तित रहती है। सामग्री 'क' और 'ख' क्या हो सकती है? क्या आप पहचान सकते हैं कि सामग्री 'क' कठोर है या नरम? सामग्री 'ख' क्या हो सकती हैं? अपने तर्क की व्याख्या करें।
उत्तर- सामग्री 'क'
- कठोरता- यह सामग्री दबाने पर कठोर महसूस होती है और अपना आकार नहीं बदलती, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक कठोर सामग्री है।
- जल में घुलनशीलता- जब इसे जल में मिलाया गया, तो यह पूरी तरह से घुल गई जो यह बताता है कि यह जल में घुलनशील है।
- व्याख्या- सामग्री 'क' एक कठोर और जल में घुलनशील पदार्थ है। ऐसी विशेषताओं वाली सामग्री मे नमक या चीनी शामिल हो सकती हैं, जो ठोस, कठोर होती है और जल में आसानी से घुल जाती हैं।
सामग्री 'ख'
- लचीली- यह सामग्री दबाने पर आसानी से अपना आकार बदल लेती हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह नरम और लचीली है।
- जल में घुलनशील- जल में मिलाने पर यह अपरिवर्तित रहती है, जिसका अर्थ है कि यह जल में अघुलनशील हैं।
- व्याख्या- सामग्री 'ख' एक नरम और जल में अघुलनशील पदार्थ है। ऐसी विशेषताओं वाली सामग्री मे रबड़ या मिट्टी शामिल हो सकती है, जो गरम होती है या जल में नहीं घुलती।
अतः सामग्री 'क' कठोर है और जल में घुल जाती है जबकि सामग्री 'ख' नरम है और जल में नहीं घुलती।
प्रश्न- 9. (क) मैं कौन हूं? दिए गए गुणों के आधार पर मुझे पहचानें।
1) मैं चमकदार हूं। ______
2) मुझे आसानी से संपीड़ित किया जा सकता है। ________
3) मैं कठोर और जल में घुलनशील हूं। ________
4) आप मेरे आर-पार स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते। ________
5) मुझमें द्रव्यमान और आयतन है, लेकिन आप मुझे नहीं देख सकते। _______
(ख) आप स्वयं एक "मैं कौन हूं?" पहेली बनाएं।
उत्तर- (क) मैं नमक (सोडियम क्लोराइड- Nacl) हूं। क्योंकि मेरे गुण निम्नलिखित हैं:
- चमकदार- नमक की क्रिस्टल सतह चमकदार होती हैं।
- आसानी से संपीड़ित- नमक के क्रिस्टल ठोस होते हैं, लेकिन उन्हें पीसकर पाउडर में बदल सकते हैं।
- कठोर और जल में घुलनशील- नमक कठोर होता है और आसानी से जल में घुल जाता है।
- आर-पार स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते- नमक अपारदर्शी होते हैं।
- द्रव्यमान और आयतन है- जब नमक जल में घुल जाता है, तो वह अदृश्य हो जाता है, लेकिन उसका द्रव्यमान और आयतन रहता हैं।
(ख) मेरी बनाई हुई "मै कौन हूं?" पहेली:
1) मैं ठोस हूं लेकिन आग में पिघलकर तरल बन सकता हूं।
2) मेरी सतह पर प्रकाश पड़ने से मैं चमक उठता हूं।
3) आप मुझे आकार दे सकते हैं।
4) मैं विद्युत का सुचालक हूं।
5) मैं भारी हूं लेकिन किसी चीज को थामने के लिए मजबूत हूं।
प्रश्न- 10. आपको अग्रलिखित सामग्रियां प्रदान की गई है- सिरका, शहद, सरसों का तेल, जल, ग्लूकोज, गेहूं का आटा।
सामग्रियों के कोई ऐसे दो जोड़े बनाएं जहां एक सामग्री दूसरे में घुलनशील हो और कोई दो जोड़े बनाएं जहां एक सामग्री दूसरी में अघुलनशील हों।
उत्तर- घुलनशील जोड़ें:
ग्लूकोज+ जल: ग्लूकोज जल में आसानी से घुल जाता है।
सिरका+ जल: सिरका भी जल में पूरी तरह से घुल जाता हैं।
अघुलनशील जोड़े:
सरसों का तेल+ जल: सरसों का तेल जल में अघुलनशील हैं, और यह दोनों अलग-अलग परतों में रहते हैं।
गेहूं का आटा+ जल: गेहूं का आटा जल में पूरी तरह नहीं घुलता, बल्कि यह एक पेस्ट जैसा बनता है।



