CLASS - 6 SCIENCE

Chapter-1 भोजन: यह कहां से आता हैं?

                                                             Notes

1) भोजन के कार्य

- ऊर्जा प्रदान करना 

- पोषक तत्व प्रदान करना शरीर वृद्धि में 

- शरीर मरम्मत में 


2) संघटक- भोजन तैयार करने में इस्तेमाल आवश्यक पदार्थो को संघटक कहते हैं।

उदाहरण- चाय 


 खाद्य सामग्री- जिन चीजों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं, खाद्य सामग्री कहलाती है।


3) भोजन के स्त्रोत- 

पादप स्त्रोत

जन्तु स्त्रोत


पादप स्त्रोत- वे सभी भोज्य पदार्थ जो हमें पेड़-पौधे से प्राप्त होते हैं, पादप स्त्रोत कहलाते हैं। जैसे- फल, सब्जियां, आदि।


जन्तु स्त्रोत- भोज्य पदार्थ जो किसी जानवर से प्राप्त होते हो। जैसे- दूध, मांस, अंड, पनीर आदि।


4) भोजन के रूप में पौधे के भाग का उपयोग- 

          पौधे भोजन के मुख्य स्रोत है।

पौधे के निम्न भागो को खाने में उपयोग किया जाता हैं-  तना फल, जड़, पत्ता, फूल आदि।

उदाहरण- प्याज के तने को खाया जाता हैं। 

             आम के फल को खाया जाता हैं।

             पालक तथा मेथी की पत्तियां खाते हैं।

             गाजर तथा मूली की जड़ खाते हैं।

             फूलगोभी को खाते हैं।


 अंकुरण- बीज से छोटे पौधे का निकलना, अंकुरण कहलाता है।


 अंकुरित- बीज से धागे जैसी सफेद संरचना निकलना, अंकुरित कहलाता हैं।


 मकरंद- मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस को या मकरंद को इकट्ठा कर अपने छत्ते में भंडारित करना जो बाद में शहद बनता हैं। जिसका उपयोग भोजन के रूप में करते हैं।


 खाद्य स्त्रोत के आधार पर जंतुओं का वर्गीकरण-

1) शाकाहारी-   वे जंतु जो केवल पादप खाते हैं। उदाहरण- गाय, भैंस, हिरण आदि।


2)  मांसाहारी-   जो केवल जंतुओं को खाते हैं। उदाहरण- शेर, लोमड़ी आदि।


3) सर्वाहारी-     जंतु जो पादप तथा अन्य प्राणी दोनों को खातें हैं। उदाहरण- मानव, कुत्ता आदि।

                                                      अभ्यास

प्रश्न1. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती हैं? 

उत्तर- नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि जीव शाकाहारी, मांसाहारी, सर्वाहारी होते हैं। शाकाहारी केवल पादप तथा पादप उत्पाद खाते हैं। मांसाहारी केवल मांस खाते और सर्वाहारी दोनों खाते हैं।


प्रश्न2. पांच पौधे के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौन-से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता हैं। 

उत्तर- प्याज के तने को खाया जाता है।

          आम के फल को खाया जाता है।

          पालक की पत्तियां खाते हैं।

          गाजर की जड़ खाते हैं।

          फूलगोभी को खाया जाता है।


प्रश्न3. कालम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान का कालम 2 से कीजिए: 

                      

उत्तर- 

                     



 प्रश्न4. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:

           शाकाहारी, पादप, दूध, गन्ना, मांसाहारी 

(क) बाघ एक______ हैं क्योंकि यह केवल मांस खाता हैं।

(ख) हिरण केवल पादप उत्पाद खाता हैं और इसलिए इसे ____ कहते हैं।

(ग) तोता केवल______ उत्पाद खाता हैं।

(घ) जो______ हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता हैं इसलिए यह जंतु उत्पाद हैं।

(ङ) हमें चीनी_____ से मिलती हैं।

उत्तर-  (क)- मांसाहारी,  (ख)- शाकाहारी,  (ग)- पादप,  (घ)- दूध,  (ड)- गन्ना।