CLASS- 9 S.S.T (भूगोल)

 

CHAPTER- 1 भारत- आकार और स्थिति

NOTES

1. भारत एक विशाल देश हैं। यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं। 
  • इसका मुख्य भाग 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश तथा 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व देशांतर तक हैं।
  • कर्क रेखा 23°30' उत्तर देश को लगभग दो बराबर भागों में बांटती हैं। 
2. भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु, जो इंदिरा बिंदु कहा जाता था, सन् 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया।

3. आकार- भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किमी हैं। यह भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।
  • भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है।
  • भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 किमी और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7,516.6 किमी हैं।
  • भारत के उत्तर-पश्चिम, उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत हैं।
  • दक्षिण का भूभाग उत्तर में चौड़ा है और 22° उत्तरी अक्षांश से हिंद महासागर की ओर संकरा होता गया हैं।
  • पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित हैं।
  • गुजरात से अरूणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है।
  • 82°30' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती हैं।
4. भारत तथा विश्व- भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है।
  • हिंद महासागर पश्चिमी देशों को पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता हैं।
  • भारत का विश्व के देशों के साथ संपर्क युगों पुराना है परन्तु यह संबंध समुद्री जलमार्गों की अपेक्षा भूभागों से होकर था। उत्तरी पर्वतों के दर्रो से अनेक यात्री प्राचीन काल में भारत आए।
  • समुद्री मार्ग बहुत समय तक ज्ञात नहीं थें। इन मार्गों से प्राचीन समय से विचारों और वस्तुओं का आदान-प्रदान होता रहा है।
  • इसी प्रकार उपनिषदों के विचार, रामायण तथा पंचतंत्र की कहानियां, भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली आदि संसार के विभिन्न भागों तक पहुंच सके।
  • मसाले, मलमल, कपड़े तथा व्यापार के अन्य समान भारत से विभिन्न देशों को ले जाए जाते थे।
5. भारत के पड़ोसी देश- 
  • भारत का दक्षिण एशिया में एक महत्वपूर्ण स्थान है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित क्षेत्र है।
  • भारत की भूमि की सीमाएं उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन (तिब्बत) नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ हैं।
  • दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव है।
  • भारत और श्रीलंका के बीच में छोटी समुद्री रास्ता पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी है।
  • मालदीव, लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित हैं।