CLASS - 6 SCIENCE

 



Chapter-2 भोजन के घटक 

                                                         Notes 

1) खाद्य पदार्थ- प्रत्येक व्यंजन एक या एक से अधिक प्रकार की कच्ची सामग्री से बना होता हैं, जिसे खाद्य पदार्थ कहते हैं।


2) पोषक- तत्व जो वृद्धि और कार्य करने के लिए हमें ऊर्जा देते है, पोषक कहलाते हैं।

  • हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन तथा खनिज लवण हैं।
  • इसके अतिरिक्त भोजन में रूक्षांश तथा जल भी शामिल हैं, जिनकी शरीर को आवश्यकता होती हैं।

3) कार्बोहाइड्रेट- हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट मंड तथा शर्करा के रूप में होते हैं।

   मंड तथा शर्करा- नीला या काला रंग खाद्य मे मंड की उपस्थिति दर्शाता हैं।

                             कार्बोहाइड्रेट शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करता हैं। 

कार्बोहाइड्रेट स्त्रोत:- गेहूं, चावल, गन्ना, पपीता, तरबूज, आम आदि।


4) प्रोटीन- इसकी जरूरत हमारे शरीर को वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए होती हैं।

  •  बैंगनी रंग खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति दर्शाता हैं।


प्रोटीन के स्त्रोत- 1) पादप स्त्रोत, 2) जंतु स्त्रोत।

1) पादप स्त्रोत- चना, मटर, मूंग ये सभी पादप से प्राप्त होने वाले प्रोटीन के स्त्रोत हैं।

2) जंतु स्त्रोत- मांस, मछली, पनीर ये सभी जंतु से प्राप्त होने वाले प्रोटीन के स्त्रोत हैं।


5) वसा- वसा से शरीर को ऊर्जा मिलती हैं।

कागज पर तेल का धब्बा खाद्य पदार्थ में वसा की उपस्थिति दर्शाता हैं।

वसा के स्त्रोत- 1) पादप स्त्रोत, 2) जंतु स्त्रोत।

1) पादप स्त्रोत- मूंगफली, तिल ये सभी पादप से प्राप्त होने वाले वसा के स्त्रोत हैं।

2) जंतु स्त्रोत- मांस, घी, दूध, क्रीम ये सभी जंतु से प्राप्त होने वाले वसा के स्त्रोत हैं।


6) विटामिन- रोगो से शरीर की रक्षा करता हैं।

  •  हमारी आंख, अस्थियों, दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में सहायता करता हैं।
  •  विटामिन कई प्रकार के होते हैं तथा उन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं- 
  •  विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन K
  •  विटामिनों के एक समूह विटामिन B काॅम्प्लैक्स कहते हैं। 
  •  शरीर को सभी प्रकार के विटामिनों की आवश्यकता पड़ती हैं।

  • विटामिन  A-त्वचा तथा आंखों को स्वस्थ रखता हैं।
  • विटामिन C- रोगों से लड़ने में मदद करता हैं।
  • विटामिन D- अस्थियों और दांतों के लिए कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता हैं।

हमारा शरीर सूर्य के प्रकाश से भी विटामिन D बनाता हैं।


7) खनिज लवण- हमारे शरीर के उचित विकास तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक खनिज लवण की आवश्यकता                              है।

  खनिज लवण के स्त्रोत

  • आयोडीन के स्त्रोत- अदरक, पालक आदि
  • फास्फोरस के स्त्रोत- दूध, केला, गेहूं।
  • लोहे के स्त्रोत- पालक, सेब, यकृत।
  • कैल्शियम के स्त्रोत- दूध, अंडा आदि।


8) रूक्षांश- हमारे शरीर को आहारी रेशों तथा जल की आवश्यकता होती हैं।

  •  आहारी रेशे रूक्षांश के नाम से भी जानें जाते हैं।

रूक्षांश के स्त्रोत- साबुत खाद्यान्न, दाल, आलू, ताजे फल तथा सब्जियां 

  •  रूक्षांश बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में शरीर की सहायता करता हैं‌।

9) आहार- सामान्यतः पूरे दिन में जो कुछ भी हम खाते हैं, उसे आहार कहते हैं।


संतुलित आहार- हमारे शरीर की वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारे आहार में वे सभी पोषक तत्व उचित मात्रा मे होने चाहिए जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता हैं। यही संतुलित आहार हैं।

उदाहरण- दालें, मूंगफली, सोयाबीन, अंकुरित बीज (मूंग व चना), केला, गुड़ आदि। 

अभ्यास

प्रश्न1- हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।

उत्तर- हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज होते हैं। इसके अलावा            भोजन में आहारी रेशों और पानी की आवश्यकता भी हमारे शरीर को होती हैं।

प्रश्न2- निम्नलिखित के नाम लिखिए:

         क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।

         ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।

         ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक हैं।

         घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक हैं।

उत्तर- क) कार्बोहाइड्रेट और वसा, ख) प्रोटीन, ग) विटामिन A, घ) कैल्शियम।

प्रश्न3- दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं:

         क) वसा  ख) मंड  ग) आहारी रेशे  घ) प्रोटीन 

उत्तर- क) वसा- घी, मक्खन, दूध, अंडा आदि।

          ख) मंड- आलू, चीनी, चावल आदि।

          ग) आहारी रेशे- सब्जियां, फल आदि।

          घ) प्रोटीन- दूध, फलियां, अंडा आदि।

प्रश्न4- इनमें सही कथन को (✓) अंकित कीजिए:

        क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर को पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। ( )

        ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती हैं। ( )

        ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए। ( )

       घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त हैं। ( ) 

उत्तर- क)- (×), ख)- (✓), ग)- (✓), घ)- (×)

प्रश्न5- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

         क) _____ विटामिन D के अभाव से होता हैं।

         ख) _____ की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता हैं।

         ग) विटामिन C के अभाव से______ नामक रोग होता हैं।

         घ) हमारे भोजन में_____ के अभाव से रतौंधी होती हैं।

उत्तर- क)- रिकेट्स, ख)- विटामिन B1, ग)- स्कर्वी, घ)- विटामिन A