CHAPTER- 1 विज्ञान का अनूठा संसार
NOTES
1. ये सब जो हमारे आस-पास है, सब विज्ञान द्वारा उजागर किया जाता रहा है।2. विज्ञान की सबसे रोचक तथ्य है कि ये सर्वत्र हैं।
3. विज्ञान एक व्यापक और अंतहीन जिगसॉ पहेली जैसा है। हमारे द्वारा की गई प्रत्येक नई खोज इस पहेली का एक और टुकड़ा जोड़ देती है। ये नई खोजें विश्व के बारे में हमारी समझ बढ़ाती है।
4. पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है। पृथ्वी पर जीवन की एक अद्भुत विविधता है- पौधे और जंतु, जो इस ग्रह के विभिन्न क्षेत्रों में जीवन रहने और फलने-फूलने में सफल हो सके हैं।
5. हमारे शरीर की वृद्धि (विकास) के लिए हमें भोजन की आवश्यकता है। भोजन के साथ-साथ हमें जल की भी आवश्यकता है।
6. वैज्ञानिक विधि- आप अपनी कॉपी पर लिख रहे थे तभी अचानक आपकी कलम (पैन) रुक जाती है तब आप क्या करते हैं। पहले आपको लगता है कि कलम की स्याही खत्म हो गई है। आप अपनी कलम की स्याही निकालकर देखते और कलम की स्याही खत्म नहीं हुई है आप अनुमान लगाते है कि स्याही सूख गई हैं। आपका यह जानने का प्रयास कि आपकी कलम ने लिखना बंद क्यों कर दिया, वैज्ञानिक विधि का एक उदाहरण है।
7. वैज्ञानिक- वे लोग जो समस्याओं का हल ढूंढ़ने अथवा नई वस्तुओं की खोज करने के लिए वैज्ञानिक विधि का प्रयोग करते हैं वैज्ञानिक कहलाते हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक प्रायः एक-दूसरे के साथ बड़े-बड़े समूहों में कार्य करते हैं।
8. हम सभी भी एक सीमा तक वैज्ञानिक विधियों का अनुप्रयोग करते हैं जो हमें हमारी बड़ी समस्याओं को हल करने एवं ब्रह्मांड के रहस्यों का समाधान निकालने की क्षमताओं को बढ़ाती हैं।

