CHAPTER- 2 वस्तुओं के समूह बनाना
Notes
1. हमारे चारों ओर की वस्तुएं एक अथवा एक से अधिक पदार्थों से बनी होती हैं। ये पदार्थ कांच, धातुएं, प्लास्टिक, लकड़ी, रुई, कागज, पंक तथा मृदा हो सकते हैं।2. कई बार कोई वस्तु एक ही पदार्थ से बनी होती है तो कई बार एक ही वस्तु कई पदार्थो से भी बनी हो सकती हैं। फिर एक ही पदार्थ के उपयोग से कई वस्तुएं बनाई जा सकती हैं।
3. पदार्थ प्रायः एक-दूसरे से भिन्न दिखाई देते हैं।
- लकड़ी लोहे से बिल्कुल भिन्न दिखाई देती है। लोहा, तांबा अथवा एलुमिनियम से भिन्न दिखाई पड़ता है। फिर भी लोहे, तांबे तथा एलुमिनियम में कुछ समानताएं हो सकती है, जो लकड़ी में नहीं पाई जाती।
- कुछ धातुएं बहुधा अपनी चमक खो देती है और द्युतिहीन (निष्प्रभ) दिखाई देने लगती हैं। ऐसा उन पर वायु तथा नमी की अभिक्रियाओं के कारण होता हैं।
5. कोमल- वे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीडित किया अथवा खरोंचा जा सकता है, कोमल पदार्थ कहलाते हैं।
6. कठोर- वे पदार्थ जिन्हें संपीडित करना कठिन होता है, कठोर पदार्थ कहलाते हैं।
7. विलेय- कुछ पदार्थ जल में पूर्णतः लुप्त या घुल जाते हैं ये पदार्थ जल में विलेय हैं।
8. अविलेय- कुछ पदार्थ जल के साथ मिश्रित नहीं होते तथा जल में लुप्त नहीं होते। ये पदार्थ में अविलेय हैं।
9. कुछ द्रव जल में पूर्णतः मिश्रित हो जाते हैं। कुछ अन्य द्रव जल में मिश्रित नहीं होते और कुछ समय तक ऐसे ही छोड़ देने पर अपनी पृथक परत बना लेते हैं।
10. पारदर्शी- पदार्थ अथवा सामग्री जिनसे होकर वस्तुओं को देखा जा सकता है, उन्हें पारदर्शी कहते हैं। उदाहरण- कांच, जल, वायु आदि।
11. अपारदर्शी- कुछ ऐसे पदार्थ जिनसे होकर आप वस्तुओं को नहीं देख सकते, इन पदार्थों को अपारदर्शी कहते हैं। उदाहरण- लकड़ी, गत्ता, धातुएं आदि।
12. पारभासी- ऐसे पदार्थ, जिनसे होकर वस्तुओं को देख तो सकते हैं, परंतु बहुत स्पष्ट नहीं देखा जा सकता, उन्हें पारभासी कहते हैं।
अभ्यास
प्रश्न- 1. लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पांच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर- लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पांच वस्तुएं हैं- 1. टेबल, 2. कुर्सी, 3. अलमारी, 4. दरवाजा, 5. खिलौने।
प्रश्न- 2. निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए:
कांच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज।
उत्तर- कांच की प्याली, स्टील का चम्मच।
प्रश्न- 3. निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती हैं तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में भी किया जा सकता हैं।
उत्तर- प्रश्न- 4. नीचे दिए गए कथन सत्य है अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए:
(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि कांच अपारदर्शी होता है।
(ख) नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेजर) में नहीं होती।
(ग) चाक जल में विलीन हो जाता है।
(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।
(ड़) चीनी जल में विलीन नहीं होती।
(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है।
(छ) बालू (रेत) जल में नि:सादित हो जाता है।
(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है।
उत्तर- (क)- असत्य, (ख)- असत्य, (ग)- असत्य, (घ)- सत्य, (ड़)- असत्य, (च)- असत्य, (छ)- सत्य, (ज)- सत्य।
प्रश्न- 5. नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैं:
जल, बाॅस्केट बाल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिट्टी का घड़ा इनको इस प्रकार, समूहित कीजिए:
(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियां
(ख) खाद्य तथा अखाद्य
उत्तर- (क) गोल आकृति- बाॅस्केट बाल, संतरा, सेब, ग्लोब तथा मिट्टी का घड़ा।
अन्य आकृतियां- जल और चीनी।
(ख) खाद्य- पानी, संतरा, सेब और चीनी।
अखाद्य- बास्केट बाल, ग्लोब, मिट्टी का घड़ा।
प्रश्न- 6. जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जांच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती है।
उत्तर- लकड़ी का टुकड़ा, गुब्बारा, कागज, प्लास्टिक की बोतल, नाव आदि पानी पर तैरेंगे। जबकि गेंद, गुब्बारा मिट्टी के तेल अथवा तेल पर तैरेंगे।
प्रश्न- 7. निम्नलिखित समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए:
(क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी
(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल
(ग) एलुमिनियम, आयरन, तांबा, चांदी, रेत
(घ) चीनी, नमक, रेत, काॅपर सल्फेट
उत्तर- (क)- बच्चा, (ख)- नाव, (ग)- रेत, (घ)- रेत।


