CLASS- 6 SCIENCE

 

CHAPTER- 11 हमारे चारों ओर वायु 

Notes


1. तूफानों के समय वायु बहुत तेज गति से चलती हैं। कभी-कभी तो यह पेड़ों को भी उखाड़ देती है तथा छत्तों के ऊपरी हिस्सों को भी उड़ाकर ले जाती है। 

2. वायु हमारे चारों ओर उपस्थित है। वायु का कोई रंग नहीं होता। हम इसके आर-पार देख सकते हैं। यह पारदर्शी होती है। 

3. वायुमंडल- हमारी पृथ्वी वायु की एक पतली परत से घिरी हुई है। इस परत का विस्तार पृथ्वी की सतह से कई किलोमीटर ऊपर तक है तथा इसे वायुमंडल कहते हैं। 

4. जलवाष्प- वायु में जलवाष्प विद्यमान होती है। प्रकृति में जलचक्र के लिए वायु में जलवाष्प का उपस्थित होना अनिवार्य है। 

5. आक्सीजन- वायु का वह घटक जो जलने में सहायक है वह आक्सीजन कहलाता है। 

6. धुएं में कुछ गैसे एवं सूक्ष्म धूल कण होते हैं जो प्रायः हानिकारक होते हैं। 
  • वायु में धूल के कण सदैव उपस्थित रहते हैं। 
  • वायु में धूल के कण समय तथा स्थान के साथ बदलते रहते हैं। 
  • जब हम नाक से सांस लेते हैं तो हम वायु अंदर लेते हैं। धूल के कणों को श्वसन-तंत्र में जाने से रोकने के लिए हमारी नाक में छोटे-छोटे बाल तथा श्लेष्मा उपस्थित होते हैं। 
7. जो जीव पानी में रहते हैं, वे श्वसन के लिए पानी में घुली हुई आक्सीजन का उपयोग करते हैं। 

अभ्यास 


प्रश्न- 1. वायु के संघटक क्या हैं? 
उत्तर- वायु में कुछ जलवाष्प, धूल के कण और गैसे होती है। वायु में मुख्यतः नाइट्रोजन, आक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा कई अन्य गैसें है। वायु में नाइट्रोजन तथा आक्सीजन मिलकर वायु का 99% भाग बनाती हैं। शेष 1% में कार्बन डाइऑक्साइड, कुछ अन्य गैसें एवं जलवाष्प होती हैं। 

प्रश्न- 2. वायुमंडल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है? 
उत्तर- वायुमंडल मे आक्सीजन गैस श्वसन के लिए आवश्यक है। 

प्रश्न- 3. आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है। 
उत्तर- दो मोमबत्ती लीजिए तथा एक मोमबत्ती को गिलास से ढक दें। एक मोमबत्ती कुछ समय बाद जलना बंद कर देती है क्योंकि ज्वलन के दौरान आक्सीजन का अवशोषण होता है और कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। कुछ समय बाद गिलास के अंदर कोई आक्सीजन नहीं बचती है और लौ बुझ जाती है। यह सिद्ध करता है कि वायु ज्वलन में सहायक होती है।

प्रश्न- 4. आप यह कैसे दिखाएंगे कि वायु जल में घुली होती है? 
उत्तर- किसी कांच के बर्तन में थोड़ा-सा पानी लें। इसे धीरे-धीरे गर्म करें। हम देखते हैं कि पानी के उबलने से पहले हवा के बुलबुले सतह से ऊपर की ओर उठने लगते हैं। ये बुलबुले पानी में घुली हवा के कारण बनते हैं। 

प्रश्न- 5. रुई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता हैं? 
उत्तर- रुई के ढेर में हवा मौजूद होती है। रुई के ढेर को जल में डूबाने पर हवा का अधिकतर भाग बाहर निकल जाता है और कुछ भाग पानी द्वारा घेर लिया जाता है, इसलिए यह सिकुड़ जाती है। 

प्रश्न- 6. पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत _________ कहलाती है। 
उत्तर- पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत वायुमंडल कहलाती है। 

प्रश्न- 7. हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव ________ की आवश्यकता होती है। 
उत्तर- हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव कार्बन डाइऑक्साइड की आवश्यकता होती है। 

प्रश्न- 8. पांच क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति के कारण संभव है। 
उत्तर- पांच क्रियाकलाप जो वायु की उपस्थिति के कारण संभव है:- 
1. जीव श्वसन के लिए वायु का उपयोग करते हैं। 
2. वायु पदार्थों को जलाने में मदद करती है। 
3. वायु के उपयोग से पवन चक्कियां बिजली उत्पादित करती है। 
4. पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु (आक्सीजन) का उपयोग करते हैं। 
5. वायु नौकायान, हवाई जहाज को उड़ने में मदद करती है। 

प्रश्न- 9. वायुमंडल में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे तथा जंतु एक-दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं? 
उत्तर- पौधे और जंतु एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। जानवर सांस लेते हैं जिसके लिए वे आक्सीजन का सेवन करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालते हैं। पौधे भोजन बनाने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और आक्सीजन को बाहर निकालते हैं। तो इस प्रकार से वातावरण में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे और जानवर एक-दूसरे की मदद करते हैं। 
Previous Post Next Post