Chapter- 1 पादपों में पोषण
Notes
Notes
1. भोजन के घटक - कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज
2. पोषक- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज हमारे शरीर के लिए आवश्यक है, तथा इन्हें पोषक कहते है।
3. सभी जीवों को भोजन की आवश्यकता होती हैं।
पादप पौधे- स्वयं के लिए भोजन बना सकते हैं।
मानव तथा अन्य प्राणी – प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से पादपों पर निर्भर करते हैं।
4. पोषण- सजीवों द्वारा भोजन ग्रहण करने एवं उसके उपयोग की विधि को पोषण कहते हैं।
स्वपोषण– पोषण की वह विधि, जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, स्वपोषण कहलाती है। अतः ऐसे पादपों को स्वपोषी कहते हैं।
विषमपोषी– जंतु एवं अधिकतर अन्य जीव पादपों द्वारा संश्लेषित भोजन ग्रहण करते हैं, उन्हे विषमपोषी कहते हैं।
5. प्रकाश संश्लेषण प्रकिया- पती की सतह पर सूक्ष्म रंध्रों होते हैं जिससे वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड प्रवेश करती है। यह रंध्र कोशिकाओं द्वारा घिरे होते हैं। ऐसे छिद्रों को रंध्र कहते हैं।
पतियों में एक हरा वर्णक होता है, जिसे क्लोरोफिल कहते हैं।
प्रकाश संश्लेषण:- क्लोरोफिल, सूर्य प्रकाश, काब्रन डाइऑक्साइड (CO2) एवं जल के द्वारा पेड़ – पौधों के भोजन बनाने की प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।
6. शैवाल- गीली दीवारों, तालाब तथा ठहरे हुए जलाशय में हरे अवपंकी (काई जैसे पादप) देखे होंगे। ये सामान्यतः कुछ जीवों की वृद्धि के कारण बनते है, जिन्हें शैवाल कहते हैं।
7. परपोषी- अमरबेल जैसे कुछ पौधों में क्लोरोफिल होता है, जो अपना भोजन उस पादप से प्राप्त करते हैं जिस पर ये आरोहित होते हैं, वह पादप परपोषी कहलाता हैं।
परजीवी- अमरबेल जैसे पादप परपोषी को अमूल्य पोषको से वंचित करते है, अतः इन्हें परजीवी कहते हैं।
8. कीटभक्षी पौधे- कुछ ऐसे पौधे होते हैं, जो कीटों को पकड़कर उन्हें खा जाते हैं। ऐसा वे नाइट्रोजन की कमी पूरी करने के लिए करते हैं।
उदाहरण – फ्लाइ ट्रैप तथा सन उयू
9. मृतभक्षी पोषण- पोषण की वह प्राणाली जिसमें जीव किसी मृत एवं विघटित जैविक पदार्थ से अपना पोषण प्राप्त करता है, मृतजीवी पोषण कहलाता हैं।
मृतजीवी पोषण प्राणाली का उपयोग करने वाले जीव मृतजीवी कहलाते हैं।
10. सहजीवी- संबंध:- कुछ जीव एक – दुसरे के साथ रहते हैं तथा अपना आवास एवं पोषण तत्व एक- दुसरे के साथ बांटते हैं। इसे सहजीवी संबंध कहते हैं।
11. राइजोबियम- ये जीवाणु वायुमंडलीय नाइट्रोजन को विलय पदार्थो में परिवर्तित कर देते हैं। ये अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते। ये पादपों को नाइट्रोजन की आपूर्ति कराता हैं।
अभ्यास
प्रश्न1- जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती हैं?
उत्तर- सभी जीवों को अपने शरीर के विकास और रखरखाव के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं। ये ऊर्जा हमें भोजन से प्राप्त होती हैं।
प्रश्न2- परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
प्रश्न3- आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परिक्षण कैसे करेंगे।
उत्तर- 1. पत्तियों पर आयोडीन विलियन की बूंदें गिराकर हम मंड की उपस्थिति का परिक्षण कर सकते हैं।
2. जब आयोडीन विलियन मंड (स्टार्च) के संपर्क में आता हैं तो एक गहरा नीला रंग नजर आता हैं।
प्रश्न4- हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर- 1. पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा संपन्न होता हैं।
2. प्रकाश संश्लेषण के दौरान पत्ती की क्लोरोफिल युक्त कोशिकायें सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल से कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण करती हैं।
प्रश्न5- किसी प्रवाह चित्र कि सहायता से दर्शाइए कि पादप भोजन के मूलभूत स्त्रोत हैं|
उत्तर-
प्रश्न6- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वयं बनाते है, इसलिए उन्हें ______ कहते हैं।
ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण_______ के रूप में किया जाता हैं।
ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती हैं, उसे________ कहते हैं।
घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से________ लेते हैं तथा______ का उत्पादन करते हैं।
उत्तर- क)- स्वपोषी, ख)- मंड (स्टार्च), ग)- क्लोरोफिल, घ)- कार्बन डाइऑक्साइड, आॅक्सीजन।
प्रश्न 7- निम्न कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए।
क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप
ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषम पोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती हैं।
ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता हैं।
उत्तर- क)- अमरबेल, ख)- घटपर्णी (पिचर पादप), ग)- रंध्र।
प्रश्न8- सही उत्तर पर (✓) का चिन्ह लगाइए।
क) अमरबेल उदाहरण है किसी
1. स्वपोषी का 3. मृतजीवी का
2. परजीवी का 4. परपोषी का
ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है
1. अमरबेल 3. गुड़हल
2. घटपर्णी (पिचर पादप) 4. गुलाब
उत्तर- क)- 2. परजीवी का ख)- 3. घटपर्णी (पिचर पादप)
प्रश्न9- कालम A में दिए गए शब्दों का मिलान कालम B के शब्दों से कीजिए:
उत्तर- क)- 4, ख)- 1, ग)- 5, घ)- 2, ड)- 3।
प्रश्न10- निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए:
क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती हैं।
ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।
ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं हैं।
घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता हैं।
उत्तर- क)- असत्य, ख)- असत्य, ग)- सत्य, घ)- सत्य।
प्रश्न11- सही विकल्प चुनिए: पादप के किस भाग द्वारा संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती हैं?
क) मूल रोम
ख) रंध्र
ग) पर्णशिराएं
घ) बर्हादल
उत्तर- ख) रंध्र
प्रश्न12- सही विकल्प चुनिए: वायुमंडल में मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह हैं
क) जड़
ख) तना
ग) पुष्प
घ) पत्तियां
उत्तर- घ) पत्तियां।